सभी मित्रों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.
Showing posts with label विविध. Show all posts
Showing posts with label विविध. Show all posts
Saturday, December 31, 2011
Saturday, March 19, 2011
होली की शुभकामनाएँ
होली का यह वसन्तोत्सव आपके जीवन - पथ को आपके चुने हुए रंगों के फूलों से सजाए –पथ के समस्त कण्टकों (और शुष्क मृणालों को भी)
होलिका के ही संग जलाए ।
होलिका के ही संग जलाए ।
Friday, December 31, 2010
नव वर्ष की शुभकामनाएँ
नव वर्ष सभी मित्रों को समस्त अभीष्ट प्राप्ति की सामर्थ्य तथा शुभ-मात्र की एषणा के विवेक से परिपूर्ण रखे.
Thursday, October 7, 2010
"रचनात्मकता एवं नव-प्रवर्तन" (Creativity and Innovation) पर आलेख
"रचनात्मकता एवं नव-प्रवर्तन" (Creativity and Innovation) पर एक अंग्रेजी आलेख यहाँ प्रस्तुत है |
Saturday, September 4, 2010
कार्य-जीवन संतुलन (Work-Life Balance) पर हिन्दी आलेख
कार्य-जीवन संतुलन (वर्क- लाइफ बैलेंस) के विषय में यदि आपकी अभिरुचि हो तो 2008 में प्रकाशित और अभी भी प्रासंगिक मेरा एक आलेख आप के लिए प्रस्तुत है. scribd.com पर उपलब्ध इस हिन्दी आलेख को पढ़ने के लिए यहाँ राईट क्लिक कर नई विंडो में खोल सकते हैं. यदि scribd.com की स्क्रीन पर आपको हिन्दी अस्पष्ट दिखाई दे तो वहां से pdf डाउनलोड कर स्पष्ट पढ़ सकते हैं.
Sunday, August 29, 2010
मेरे लेख अब scribd.com पर भी उपलब्ध
इस ब्लॉग पर मेरे कुछ लेख हैं। अब तक वे लेख 4shared.com पर संचित कर वहां के लिंक पोस्ट में डाले हुए थे। कुछ मित्रों ने उस वेबसाईट से डाऊनलोड करने में असुविधा होने की बात बताई। इसलिए उन लेखों को अब scribd.com पर भी संचित कर दिया है और सभी सम्बंधित पोस्ट में यह नया लिंक भी डाल दिया है। आप इस नए लिंक को राईट क्लिक कर नए विंडो में लेख को पढ़ सकते हैं बिना डाऊनलोड किए.
Friday, August 27, 2010
ट्रांजेक्शनल एनालिसिस एवं स्क्रिप्ट थ्योरी (TA and Script Theory) पर आलेख
ट्रांजेक्शनल एनालिसिस एवं स्क्रिप्ट थ्योरी के विषय में यदि आपकी अभिरुचि हो तो शायद यहाँ उपलब्ध आलेख आपको उपयोगी लगे। आप चाहें तो scribd.com पर पढ़ने के लिए यहाँ राईट क्लिक कर नई विंडो में खोल सकते हैं.
Sunday, May 23, 2010
कविता की दुरुहता – एक विमर्श की आवश्यकता
किसी मित्र ने कल कहा कि उसे हिन्दी साहित्य में रुचि है और समय निकाल कर पढ़ता भी है पर “कविताएँ नहीं पढ़ता क्योंकि वह श्रमसाध्य होता है. समझने में मेहनत करनी पड़ती है.”
यह जो दुरुहता का “आरोप” है, वह मात्र पाठकीय संभ्रम है, रचनाकारों से पाठक-अपेक्षा की अभिव्यक्ति है, या फिर कविता के सहज गुणधर्म (गागर में सागर, चम्मच भर में चाँद या फिर कलशी में कलाश्निकोव भी भर लेने की क्षमता) के प्रति श्लाधा – यह एक विमर्श, एक बहस का मुद्दा हो सकता है।
फास्ट फूड – और एक अन्य मित्र के शब्दों में “disemvoweled SMSes” – के इस आपाधापी के दौर में पाठ्य साहित्य के प्रति प्रतिबद्धता ऐसे ही छीज चुकी है. बचे खुचे पाठक-वर्ग में भी थोड़ा समय, थोड़ी अटेंशन देकर कविता को समझने-आस्वादने के प्रति उत्पन्न हो रही अरुचि के कारण आसन्न संकट के प्रति हम यदि उदासीन रहे तो आज जो कुछ लोग सैकड़ों साल पहले के कवियों की रचनाओं का भी आनंद लेते हैं, उन्हीं लोगों की आगामी पीढ़ियों को चालीस वर्ष पूर्व के भी कवि अज्ञात होंगे.

Thursday, March 18, 2010
हिंदी ग़ज़ल संग्रह प्रकाशित
इसी माह अयन प्रकाशन (1/20, महरौली, नई दिल्ली - 110030, दूरभाष 011- 2664 5812, ई-मेल : ayanprakashan@rediffmail.com ) ने मेरा एक हिंदी ग़ज़ल संग्रह "पानी पर लिखे से" (ISBN: 978-81-7408-395-1) प्रकाशित किया है।
आशा है कि पाठक वर्ग को संग्रह पसंद आएगा।
Sunday, February 28, 2010
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
सभी मित्रों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं.
रंग-पर्व हमारे और हमारे प्रियजनों के जीवन में प्रेम, करुणा, सुख, शान्ति, समृद्धि, सफलता, उत्कर्ष के सप्त वर्ण इन्द्रधनुष का उन्मेष करे और हमें अन्यों के जीवन में रंग भर सकने की क्षमता, इच्छा, तथा अभिप्रेरणा दे.
Subscribe to:
Posts (Atom)